बिहार में बड़ी शिक्षक भर्ती की तैयारी, TRE-4 और STET पर नजर
बिहार में शिक्षकों की बहाली का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत भरी खबर है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) जल्द ही चतुर्थ चरण शिक्षक भर्ती (TRE-4) का नोटिफिकेशन जारी करने वाला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस चरण में 90 हजार से अधिक पदों पर बहाली हो सकती है। आवेदन प्रक्रिया सितंबर में शुरू होने की संभावना है और परीक्षा अक्टूबर तक आयोजित की जा सकती है।
इसके साथ ही, बिहार बोर्ड (BSEB) भी STET 2025 के लिए तैयारी कर रहा है। अनुमान है कि इसका आवेदन जून-जुलाई में शुरू हुआ और आगे की परीक्षाओं का शेड्यूल जल्द घोषित होगा।
उधर, विशेष विद्यालयों के लिए शिक्षकों की बहाली की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है। BPSC ने हाल ही में 7279 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की थी, जिसके लिए आवेदन 2 जुलाई से 28 जुलाई 2025 तक लिए गए।
शिक्षक अभ्यर्थियों के बीच अब मुख्य चर्चा TRE-4 और STET को लेकर है, क्योंकि दोनों परीक्षाओं से हजारों युवाओं को नौकरी का मौका मिलने वाला है।

