FB IMG 1756818898232

फिरोजपुर में सीएम मान का बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा, पीड़ितों को दिलाया हर संभव मदद का भरोसा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फिरोजपुर जिले के गांव गट्टी राजोके पहुंचकर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। सीएम मान नाव से बाढ़ग्रस्त इलाकों में गए और हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से किसानों और आम लोगों को जो नुकसान हुआ है, उसका उचित मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि नुकसान का सही आकलन कर प्रभावित परिवारों तक राहत राशि जल्द से जल्द पहुंचाई जाए।

मान ने यह भी कहा कि भविष्य में इस तरह की आपदा से निपटने के लिए सरकार वैकल्पिक और स्थायी समाधान ढूंढेगी, ताकि लोगों को बार-बार इस तरह की मुश्किलों का सामना न करना पड़े। उन्होंने केंद्र सरकार से भी अपील की कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित राज्यों को मिलने वाले मुआवजे की राशि बढ़ाई जाए, ताकि पीड़ित परिवारों को ज्यादा राहत मिल सके।

इस मौके पर सीएम ने कहा, “लोगों को परेशान होने की जरूरत नहीं है, सरकार उनके साथ है। सभी को न्याय और उचित सहायता मिलेगी।”

फिरोजपुर के ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया और भरोसा जताया कि सरकार उनकी मुश्किल घड़ी में पूरी मदद करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *