IMG 20260225 WA0007

वैशाली में जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने किया प्रतीक्षालय निर्माण का भूमि पूजन

वैशाली में जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने किया प्रतीक्षालय निर्माण का भूमि पूजन

वैशाली में ‘सबका सम्मान–जीवन आसान’ की दिशा में पहल

समाहरणालय परिसर में प्रतीक्षालय निर्माण हेतु भूमि पूजन, जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने की शुरुआत

हाजीपुर (वैशाली), 24 फरवरी 2026 —

नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए जिला प्रशासन वैशाली ने एक और सराहनीय पहल की है। समाहरणालय परिसर में आम जनता, विशेषकर दिव्यांगजन, वृद्ध एवं महिलाओं के लिए आधुनिक एवं सुलभ प्रतीक्षालय निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए शनिवार को भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस अवसर पर जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह ने विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। उन्होंने बताया कि यह प्रतीक्षालय आम नागरिकों के लिए एक सम्मानजनक एवं सुरक्षित प्रतीक्षा स्थल उपलब्ध कराएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि “हर सप्ताह सोमवार एवं शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर आते हैं, जिनमें दिव्यांगजन एवं वरिष्ठ नागरिक भी शामिल होते हैं। अब तक प्रतीक्षा करने के लिए उचित स्थान न होने से लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस नई व्यवस्था से उनकी सुविधा में बड़ा सुधार आएगा।”

प्रस्तावित प्रतीक्षालय में बैठने की पर्याप्त व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल, शौचालय, रैंप जैसी दिव्यांग-अनुकूल सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी। जिलाधिकारी ने बताया कि यह परियोजना प्रशासन के “सबका सम्मान – जीवन आसान” संकल्प को साकार करने की दिशा में एक ठोस कदम है।

भूमि पूजन कार्यक्रम में अपर समाहर्ता श्री संजय कुमार, जिला अवर निबंधक श्री धनंजय कुमार राव, विशेष कार्य पदाधिकारी मो. तारिक रजा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन भविष्य में भी नागरिक हित से जुड़ी आधारभूत व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देगा, ताकि प्रशासनिक व्यवस्था अधिक सुगठित, पारदर्शी एवं जनोन्मुखी बन सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *