SAVE 20260115 140442

हाजीपुर: मामूली विवाद में चली गोली

हाजीपुर: मामूली विवाद में चली गोली, एक घायल, तीन गिरफ्तार

 

 

 

वैशाली जिले के नगर थाना क्षेत्र के हथसारगंज अंतर्गत बाबू मोहल्ला में पतंगबाजी को लेकर रविवार को दो किरायेदारों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि बात गोलीबारी तक पहुँच गई। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान एक किरायेदार ने आक्रोश में आकर दूसरे किरायेदार दिलीप कुमार को गोली मार दी, जो उनके जांघ में लगी। घायल दिलीप कुमार को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1) मौके पर पहुँचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र एक घंटे के भीतर तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मौके से एक देसी पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और दो खोखा बरामद किया है।

पुलिस ने बताया कि घटना में शामिल सभी आरोपितों से पूछताछ जारी है और मामले में अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *