SAVE 20260111 200826 1

वैशाली में बढ़ती ठंड पर प्रशासन सख्त: 15 से 18 जनवरी तक सभी स्कूल बंद

जिले में बढ़ती ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाया है। जिलाधिकारी वर्षा सिंह (भा.प्र.से) ने भारतीय दंड संहिता 2023 की धारा 163 के तहत आदेश जारी करते हुए कहा है कि वैशाली जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालय (प्रि-स्कूल सहित) 15 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे।

 

आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में जिले में अत्यधिक ठंड की स्थिति बनी हुई है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक तापमान में और गिरावट की संभावना जताई गई है।

 

जारी आदेश के मुताबिक, कक्षा 1 से 10 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियाँ सुबह 10:00 बजे से पूर्व और शाम 4:00 बजे के बाद प्रतिबंधित रहेंगी। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र भी सुबह 10 बजे से पूर्व और दोपहर 1 बजे के बाद बंद रहेंगे।

विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि वे इन आदेशों का सख्ती से पालन करें और आवश्यकता अनुसार कक्षाओं का पुनर्निर्धारण करें। साथ ही, बोर्ड परीक्षाओं या विशेष कक्षाओं के संचालन के लिए भी यही समयसीमा लागू होगी — यानी 10 बजे से पहले और शाम 4 बजे के बाद किसी भी प्रकार की कक्षा या परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी।

 

यह आदेश 15 जनवरी से 18 जनवरी 2026 तक संपूर्ण वैशाली जिले में प्रभावी रहेगा।

 

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी को आदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है ताकि अभिभावक और विद्यालय प्रशासन समय रहते इस जानकारी से अवगत हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *