IMG 20260103 WA0028

वैशाली में ठंड से राहत नहीं: डीएम ने 8 जनवरी तक सभी स्कूलों में पढ़ाई पर लगाई रोक

जिले में लगातार बढ़ती ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। डीएम वंदना सिंह (भा.प्र.से.), जिला दंडाधिकारी, वैशाली ने आदेश जारी कर जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (प्राथमिक से कक्षा VIII तक) की शैक्षणिक गतिविधियों पर 7 जनवरी से 8 जनवरी 2026 तक पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है।

आदेश में कहा गया है कि जिले में अत्यधिक ठंड की स्थिति बनी हुई है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक इसी प्रकार की स्थिति बने रहने की संभावना है।

डीएम ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि में केवल बोर्ड परीक्षा या प्री-बोर्ड से जुड़ी विशेष कक्षाएं सुबह 10:30 बजे से पहले या शाम 4:00 बजे के बाद आयोजित नहीं की जाएंगी।

यह आदेश 7 जनवरी 2026 से 8 जनवरी 2026 तक पूरे वैशाली जिले में प्रभावी रहेगा।

प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधन और पुलिस विभाग को आदेश का सख्ती से अनुपालन करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *