IMG 20260107 WA0010

वैशाली में डीएम के आदेश की खुली अवहेलना — फुलाढ पंचायत का निजी स्कूल खुला मिला

वैशाली (बिहार):

जिले में अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिला दंडाधिकारी वर्षा सिंह द्वारा जारी आदेश के बावजूद कुछ निजी स्कूलों द्वारा खुलेआम आदेश की अवहेलना की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वैशाली प्रखंड के फुलाढ पंचायत स्थित मंसूरपुर बाजार में संचालित ‘किड्स गार्डन प्ले स्कूल’ बुधवार को खुला पाया गया, जबकि जिलाधिकारी वैशाली ने 6 जनवरी को आदेश जारी कर 7 से 8 जनवरी तक कक्षा 8 तक के सभी स्कूलों (सरकारी एवं निजी) को बंद रखने का निर्देश दिया था। आदेश में कहा गया था कि अत्यधिक ठंड और ठंड लहर के चलते बच्चों के स्वास्थ्य और जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है, इसलिए सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर अस्थायी रोक लगाई जाती है।

स्थानीय अभिभावकों के अनुसार, जब उन्होंने स्कूल प्रबंधन से पूछा कि क्या कल स्कूल खुला रहेगा, तो स्कूल प्रशासन ने ग्रुप की एडमिन सेटिंग बदलकर संदेश को इग्नोर कर दिया। इससे यह स्पष्ट होता है कि स्कूल ने जानबूझकर जिला प्रशासन के आदेश को नज़रअंदाज़ किया।

अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे स्कूलों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी संस्था बच्चों के जीवन से खिलवाड़ न करे और प्रशासनिक आदेशों की अवहेलना करने की हिम्मत न करे।

 

प्रसंग

जिला दंडाधिकारी, वैशाली (हाजीपुर) ने 6 जनवरी 2026 को जारी आदेश संख्या 03/न्याओ के तहत जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों (प्रि-स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्रों सहित) में 7 और 8 जनवरी तक सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया था। आदेश के अनुसार, अत्यधिक ठंड और कम तापमान को देखते हुए यह निर्णय बच्चों की सुरक्षा के लिए लिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *