vaishali strike

वैशाली में राजस्व कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार

🔴 वैशाली में भ्रष्टाचार पर निगरानी विभाग की सर्जिकल स्ट्राइक, राजस्व कर्मचारी ₹5,000 घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

वैशाली | Nation View

राजस्व कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को निगरानी विभाग की टीम ने वैशाली थाना क्षेत्र के रहुवा गांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक राजस्व कर्मचारी को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी राजस्व कर्मचारी जमीन से जुड़े एक कार्य को निपटाने के बदले ₹5,000 की अवैध रिश्वत की मांग कर रहा था। पीड़ित की शिकायत के बाद निगरानी विभाग ने पूरे मामले की गोपनीय जांच की और जाल बिछाकर आरोपी को रंगेहाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान जैसे ही कर्मचारी ने रिश्वत की रकम स्वीकार की, निगरानी विभाग की टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। इसके बाद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और जल्द ही अन्य पहलुओं की भी जांच की जाएगी।

यह कार्रवाई एक बार फिर यह संकेत देती है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की नीति जीरो टॉलरेंस की है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *