वैशाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लालगंज थानाध्यक्ष सहित 5 पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज
वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वैशाली की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, लालगंज थानाध्यक्ष सहित 5 पुलिसकर्मियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
घटना का पृष्ठभूमि:
30 दिसंबर 2025 को लालगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बिनलापुर निवासी रामजीत सहनी के आवास पर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में छापेमारी की गई थी। इस दौरान कार्रवाई को लेकर शिकायतें प्राप्त हुईं, जिसके बाद पूरे मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक (चतायात) प्रेम सागर द्वारा की गई।
जांच में बड़ा खुलासा:
रिपोर्ट में पाया गया कि छापेमारी के समय निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया, न ही कोई वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। साथ ही, जब्त की गई राशि का उल्लेख भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के प्रावधानों के अनुसार नहीं किया गया।
एसपी वैशाली का निर्देश:
एसपी वैशाली ने इसे पुलिस की छवि धूमिल करने वाला कृत्य बताते हुए तत्कालीन थानाध्यक्ष और अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ धारा 316(5)/318(4)/317(2)/255/256/3(5) भा.दं.सं. एवं धारा-13(2) पीसी एक्ट, 1988 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
नामजद आरोपित:
तत्कालीन थानाध्यक्ष – संतोष कुमार
सुमन जी
चालक सोनी कुमार
चालक संतोष कुमार
चालक मिथिलेश कुमार
पुलिस अधीक्षक ने कहा है कि “कानून से ऊपर कोई नहीं, चाहे वह पुलिसकर्मी ही क्यों न हो। मामले की निष्पक्ष जांच जारी है और दोषी पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
📍स्रोत: पुलिस अधीक्षक कार्यालय, वैशाली

