IMG 20260103 WA0028

वैशाली में ठंड के कारण तीन दिनों तक बंद रहेंगे स्कूल, डीएम ने जारी किया आदेश

हाजीपुर (वैशाली)। जिले में लगातार बढ़ती ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। वैशाली जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने आदेश जारी करते हुए कक्षा 8 तक के सभी सरकारी, निजी, प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को 4 जनवरी से 6 जनवरी 2026 तक बंद रखने का निर्देश दिया है।

डीएम ने आदेश में कहा है कि ठंड का प्रकोप अत्यधिक बढ़ गया है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है। ऐसे में एहतियातन तीन दिनों तक विद्यालय बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

हालांकि, प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं के संचालन हेतु विशेष कक्षाओं एवं परीक्षाओं का आयोजन सुबह 10 बजे पूर्व से पहले या शाम 4 बजे बाद करने के निर्देश दिए गए हैं।

आदेश में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों, आपदा प्रबंधन विभाग, जनसंपर्क पदाधिकारी सहित संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि आदेश का पालन सुनिश्चित करें और आवश्यक प्रचार-प्रसार भी करें।

डीएम वर्षा सिंह ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश 04 जनवरी से 06 जनवरी 2026 तक पूरे वैशाली जिले में प्रभावी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *