वैशाली हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार, विवाद में हुई थी व्यक्ति की मौत
वैशाली हत्याकांड का खुलासा:
पुलिस ने 03 आरोपियों को किया गिरफ्तार, विवाद में हुई थी व्यक्ति की मौत
वैशाली पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई हत्या की गुत्थी सुलझाते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक वैशाली के निर्देशन में तेज़ी से की गई।
पुलिस के अनुसार, 1 जनवरी 2026 को वैशाली थाना क्षेत्र के विश्व शांति स्तूप घूमने आए ग्राम-थाना भेल्दी, जिला सारण निवासी लालबहादुर राम की कुछ अपराधकर्मियों से आपसी विवाद के बाद मारपीट में मृत्यु हो गई थी। इस घटना के बाद वैशाली थाना में कांड संख्या 02/26, दिनांक 02.01.2026 दर्ज की गई। मामले में धारा 191(2)/191(3)/190/126(2)/115(2)(1)(103)/352 BNS एवं 3(2)(v) SC/ST Act के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन आरोपियों —
बल्लू कुमार, पिता चन्द्रदेव सहनी, सा०–तुर्की मनरिया, थाना–तुर्की, जिला–मुजफ्फरपुर
साहिल कुमार, पिता चन्द्रदेव सहनी, सा०–तुर्की मनरिया, थाना–तुर्की, जिला–मुजफ्फरपुर
विजय कुमार, पिता सिंघेश्वर सहनी, सो०- खरौना , जिला–वैशाली
— को गिरफ्तार किया है।
तीनों अभियुक्तों से पूछताछ जारी है।
वैशाली पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता है।”

