IMG 20260103 WA0018

मुजफ्फरपुर में बड़ा एक्शन! जिला कृषि अधिकारी सुधीर कुमार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर (बिहार)।

मुजफ्फरपुर में बड़ा एक्शन! जिला कृषि अधिकारी सुधीर कुमार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार को 19 हजार रुपये की घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के अनुसार, यह मामला कृषि विभाग के निविदा कर्मी संतोष कुमार की री-जॉइनिंग और सेवा विस्तार से जुड़ा हुआ था। आरोप है कि अधिकारी ने फाइल आगे बढ़ाने और सेवा अवधि बढ़ाने के लिए रिश्वत की मांग की थी।
शिकायत दर्ज होने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने जाल बिछाया और बुधवार को सुधीर कुमार को घूस लेते हुए पकड़ लिया। टीम ने मौके से रिश्वत की रकम बरामद की और आरोपी अधिकारी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
निगरानी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संबंधित लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
🔹मुख्य बिंदु:
जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार गिरफ्तार
19 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ पकड़े गए
मामला निविदा कर्मी संतोष कुमार की री-जॉइनिंग से जुड़ा
निगरानी विभाग की टीम ने की कार्रवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *