1000296004

नवरात्रि पर लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र की अद्भुत प्रस्तुति – मां दुर्गा की दिव्य कलाकृति

 

मोतिहारी, 22 सितंबर 2025।

बिहार के अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने नवरात्रि के पावन अवसर पर मां दुर्गा की अनूठी कलाकृति बनाकर सबका ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने पीपल के महज 3 सेमी के हरे पत्ते पर शेर की सवारी करती मां दुर्गा की बारीक तस्वीर उकेरी है। इस कलाकृति में “हैप्पी दुर्गा पूजा” और “जीएसटी बचत उत्सव” का संदेश भी अंकित है। इसे बनाने में उन्हें लगभग 5 घंटे का समय लगा।

 

मधुरेंद्र ने बताया कि उनकी इस रचना का उद्देश्य देशवासियों को स्वदेशी सामान की खरीदारी के लिए प्रेरित करना है। साथ ही उन्होंने मां दुर्गा से विश्व शांति और समृद्धि की भी प्रार्थना की।

 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान

 

भारत गौरव सम्मान से सम्मानित सैंड और लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार अब तक दर्जनभर से अधिक अंतरराष्ट्रीय रेत मूर्तिकला प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं और देश को कई पुरस्कार दिला चुके हैं। उनकी कला हमेशा से सामाजिक संदेशों को आगे बढ़ाती रही है—चाहे वह एचआईवी/एड्स, कोविड-19, ग्लोबल वार्मिंग, आतंकवाद, प्लास्टिक प्रदूषण या पर्यावरण संरक्षण जैसे विषय हों।

 

पहले भी बनाई अद्भुत कृतियां

 

मधुरेंद्र अब तक करीब 5 हजार से अधिक सूक्ष्म कलाकृतियां बना चुके हैं। हाल ही में 17 सितंबर को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र बनाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। इसके अलावा नेपाल की अंतरिम प्रथम महिला प्रधानमंत्री सुशीला कार्की का चित्र बनाकर शांति का संदेश भी दिया था।

 

नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा की यह दिव्य पत्ता कला मधुरेंद्र की कला साधना और सामाजिक संदेश देने की परंपरा को और मजबूत करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *