1000286856

पूर्णिया में PM कार्यक्रम: प्रशासन ने शिक्षकों को थमाई बस कंडक्टर की जिम्मेदारी

 

पूर्णिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर प्रशासन ने अजीबोगरीब आदेश जारी कर दिया है। 15 सितंबर 2025 को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में आमजन को लेकर आने वाली लगभग 200 बसों में सरकारी शिक्षक बतौर कंडक्टर ड्यूटी देंगे।

 

क्या है मामला?

कार्यालय अंचल अधिकारी, बनमनखी (पूर्णिया) द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि प्रत्येक बस में यात्रियों की सुरक्षा व सुचारू संचालन हेतु प्रतिनियुक्त शिक्षकों को बस के साथ लगाया जाएगा। यानी शिक्षकों को प्रधानमंत्री के स्वागत में अस्थायी “कंडक्टर” बनाया जाएगा।

 

शिक्षकों में रोष

इस आदेश के बाद शिक्षकों में नाराज़गी देखी जा रही है। उनका कहना है कि शिक्षा व्यवस्था संभालने की ज़िम्मेदारी जिन पर है, उन्हें प्रशासनिक कामों के बहाने बार-बार गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाया जा रहा है।

 

विवाद क्यों?

 

आदेश में साफ लिखा है कि 15 सितंबर को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम स्थल पर जाने-आने वाली सभी बसों में शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।

 

जिला प्रशासन के आदेश पर अंचल अधिकारी ने प्रतिनियुक्ति की सूची तक जारी कर दी।

 

 

शिक्षा जगत से जुड़े लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या शिक्षक अब पढ़ाई छोड़ प्रशासनिक स्वागत और कंडक्टर की भूमिका निभाएंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *