बिहार विधानसभा आम निर्वाचन को लेकर वैशाली में हुई समीक्षा बैठक, डीएम वर्षा सिंह ने दिए सख्त निर्देश
धर्मेंद्र कुमार,वैशाली : –
आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन की तैयारी को लेकर जिला स्तर पर समीक्षा हेतु गुरुवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्वाचन से जुड़ी विभिन्न व्यवस्थाओं, मतदाता सूची अद्यतन कार्य और चुनावी प्रक्रिया को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
—
प्रपत्र 6, 7 और 8 के निष्पादन पर जोर
SIR के दौरान प्राप्त प्रपत्र 6, 7 और 8 (नाम जोड़ना, हटाना एवं संशोधन) के विधानसभा-वार निष्पादन की समीक्षा की गई।
जिलाधिकारी ने कहा कि इनका क्रॉस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से कराया जाए और अधिकतम 7 दिनों के भीतर लंबित आवेदनों का निष्पादन पूरा किया जाए।
—
CAPF और मतदान केंद्रों की जांच
05 सितंबर तक सीएपीएफ के अवसान स्थलों का सत्यापन हर हाल में पूरा करने का निर्देश।
मतदान केंद्रों पर AMF (Assured Minimum Facilities) जैसे पीने का पानी, शौचालय, रैम्प और बिजली की उपलब्धता का सत्यापन कराने को कहा गया।
—
विधि-व्यवस्था और बूथ सुरक्षा
तीनों SDO और SDPO को विधि-व्यवस्था से जुड़े आंकड़े संकलित करने और BNSs की धारा 107 एवं 110 के तहत कार्रवाई करने को कहा गया।
थाना स्तर से बॉन्ड डाउन और क्षेत्र बदर प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए।
बीडीओ को CAPF तैनाती के लिए बूथ टैगिंग की योजना अभी से तैयार करने का आदेश।
—
मतदान केंद्र और बूथ संपर्कता
मतदान केंद्रों तक जाने वाले संपर्क मार्गों की जांच करने का निर्देश।
क्षतिग्रस्त सड़कों की पूर्व मरम्मत सुनिश्चित कराने के लिए निर्माण विभाग को प्रस्ताव भेजने का आदेश।
सभी केंद्रों पर मतदान केंद्र संख्या और मतदाताओं की संख्या की स्पष्ट मार्किंग कराने को कहा गया।
—
डिस्पैच, रिसीविंग और परिवहन व्यवस्था
प्रत्येक ईआरओ अपने क्षेत्र में डिस्पैच और रिसीविंग सेंटर का चयन शीघ्र करें।
अधिकतम 30 बूथ पर एक रिसीविंग सेंटर बनाया जाएगा ताकि EVM जमा करने में समय न लगे।
नजदीकी वाहन पड़ाव स्थल और पेट्रोल पंप चिन्हित कर ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
प्रत्येक वाहन पर बूथ नंबर का स्टीकर और चालकों को पहले से तेल कूपन उपलब्ध कराने की व्यवस्था।
—
अन्य व्यवस्थाएँ
जिला शिक्षा पदाधिकारी को मतदान केंद्रों के साथ रसोइयों की टैगिंग करने का निर्देश।
डीपीओ आईसीडीएस को सेविका और सहायिका की टैगिंग करने का आदेश।
सभी बीडीओ को अपने क्षेत्र के सेक्टर पदाधिकारी, एसएसटी और एफएसटी की सूची की समीक्षा कर आवश्यक बदलाव समय रहते सूचित करने को कहा गया।
निर्वाचन अधिकारियों को भेद्यता (Vulnerability) की मापी शीघ्र करने के निर्देश दिए गए।
—
बैठक में उपस्थित अधिकारी
बैठक में अपर समाहर्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी, सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीपीओ आईसीडीएस सहित अन्य अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े रहे।
यह बैठक निर्वाचन आयोग, भारत सरकार और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बिहार के निर्देशों के तहत आयोजित की गई, ताकि वैशाली जिले में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को सुदृढ़ और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।
नोट: उपरोक्त सभी सूचना District Administration Vaishali के आधिकारिक फेसबुक हैंडल से प्राप्त हुई है।

