7 सितंबर को दिखेगा चंद्र ग्रहण, सभी राशियों पर पड़ेगा असर
धर्मेंद्र कुमार, वैशाली :-
7 सितंबर 2025 को साल का अहम चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह ग्रहण रात्रि 9:57 बजे से 1:27 बजे तक रहेगा और पूरे भारतवर्ष में दिखाई देगा। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार यह समय मन और भावनाओं को प्रभावित कर सकता है। ग्रहण के दौरान लोगों में बेचैनी, अनिद्रा, भावुकता और मानसिक उतार–चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
सूतक और सावधानियां
ग्रहण से पहले पका हुआ भोजन नहीं रखना चाहिए।
घर में रखे भोजन में तुलसी दल या कुश डाल देना शुभ माना गया है।
गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है।
ग्रहण के दौरान क्या करें?
इस समय जप और ध्यान करना शुभ माना जाता है।
“
ॐ चंद्राय नमः” या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से नकारात्मक प्रभाव कम होते हैं।
राशियों पर असर
मेष: लाभ की संभावना
वृषभ: धन लाभ
मिथुन: मानसिक कष्ट
कर्क: हानि
सिंह: संघर्ष
कन्या: रोग की संभावना
तुला: चिंता बढ़ेगी
वृश्चिक: भय
धनु: सुख की प्राप्ति
मकर: हर्ष
कुंभ: कार्य में सफलता
मीन: कष्ट
ग्रहण के बाद क्या करें?
ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना, स्वच्छ वस्त्र पहनना, और घर में गंगाजल का छिड़काव करना शुद्धिकरण के लिए आवश्यक माना गया है।
यह चंद्र ग्रहण ज्योतिष की दृष्टि से महत्वपूर्ण है और हर राशि के जातकों को अलग-अलग प्रभाव का अनुभव होगा।

