Untitled design 13

जालंधर में फर्जी ट्रेडिंग का मामला: GST विभाग ने 3 फर्मों को किया सील, 4 अन्य की जांच

जालंधर डेस्क:- जालंधर में फर्जी सर्कुलर ट्रेडिंग और बिना लेन-देन के बिलिंग के मामले में GST विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 फर्मों को सील कर दिया। ये फर्में पुलिस लाइन रोड और गांव चुहारवाल में स्थित हैं।

कार्रवाई का नेतृत्व D.C. टैक्सेशन दरवीर राज के निर्देश पर असिस्टेंट कमिश्नर अनुराग भारती ने किया, जिसमें 6 टीमें शामिल रहीं।

बी.एस. ट्रेडर्ज (बलबीर सिंह)

हनुमान ट्रेडर्ज (अमनदीप सिंह)

रविंदरा ट्रेडर्ज (गांव चुहारवाल)
को सील कर नोटिस चिपका दिया गया।

इसके अलावा 4 अन्य फर्मों पर दबिश देकर रिकॉर्ड जब्त किया गया, जिनमें शामिल हैं:
पी.आर. इंटरप्राइजिज, के.जी. इंटरप्राइजिज, ए.पी. इंडस्ट्रियल कार्पोरेशन, और आर.एस. ट्रेडर्ज।

इनमें से अधिकांश फर्में जीरा और सौंफ के कारोबार से जुड़ी हैं।
GST एक्ट की धारा 67(4) के तहत कार्रवाई की गई है। सील की गई फर्मों को 26 अगस्त को पेश होने का नोटिस जारी किया गया है।

D.C. दरवीर राज ने कहा कि टैक्स चोरी करने वालों पर विभाग की पैनी नजर है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

Source – Punjab Kesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *