Untitled design 12

फिर ठप पड़ी एयरटेल की सर्विस, कई शहरों में यूजर्स परेशान

देश के कई बड़े शहरों में एक बार फिर एयरटेल की नेटवर्क सर्विस ठप हो गई। सबसे ज्यादा असर बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, हैदराबाद और कोलकाता के यूजर्स पर पड़ा। दोपहर करीब 12:15 बजे तक DownDetector पर 7,000 से ज्यादा शिकायतें दर्ज हुईं।

एयरटेल की सफाई:
कंपनी ने इसे “अस्थायी कनेक्टिविटी डिसरप्शन” बताया और कहा कि एक घंटे में समस्या सुलझा ली जाएगी। यूजर्स से कहा गया है कि सर्विस बहाल होने पर फोन को रीस्टार्ट करें।

गौरतलब है कि 18 अगस्त को भी बड़ा नेटवर्क आउटेज हुआ था, जिसमें हजारों यूजर्स प्रभावित हुए थे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *