IMG 20260110 WA0030

तेज प्रताप यादव का ऐलान — अब बंगाल, यूपी और दिल्ली में भी लड़ेगी जनशक्ति जनता दल

तेज प्रताप यादव का ऐलान — अब बंगाल, यूपी और दिल्ली में भी लड़ेगी जनशक्ति जनता दल

बिहार की राजनीति में एक बड़ा ऐलान करते हुए जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने कहा है कि उनकी पार्टी अब बिहार की सीमाओं से बाहर निकलकर पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और दिल्ली नगर निगम (MCD) के चुनाव में भी किस्मत आज़माएगी।

तेज प्रताप ने यह घोषणा ऐसे वक्त की है जब उनकी बहन रोहिणी आचार्य के ट्वीट से परिवार और पार्टी दोनों में सियासी हलचल मची हुई है। तेज प्रताप ने कहा कि “परिवार और पार्टी में मेरे खिलाफ साजिश रची गई है। बहन रोहिणी के साथ जो व्यवहार हुआ, वह निंदनीय है।”

उन्होंने आगे कहा कि जनशक्ति जनता दल अब “बिहार की जनता से लेकर बंगाल की माटी और दिल्ली की गलियों तक” अपनी राजनीतिक मौजूदगी दर्ज कराएगा। तेज प्रताप ने दावा किया कि पार्टी युवाओं और किसानों के मुद्दे को केंद्र में रखकर नई राजनीति का मॉडल पेश करेगी।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि तेज प्रताप का यह कदम न सिर्फ पारिवारिक मतभेदों की पृष्ठभूमि में लिया गया है, बल्कि यह उनके स्वतंत्र राजनीतिक पहचान स्थापित करने की दिशा में भी एक बड़ा संदेश है।

 

 

 

पृष्ठभूमि

हाल ही में रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में “महान विरासत के षड्यंत्र से तहस-नहस होने” की बात कही थी, जिसे लेकर आरजेडी खेमे में हलचल मच गई। अब तेज प्रताप यादव का यह बयान सियासी गलियारों में नई चर्चा छेड़ रहा है।

 

 

मुख्य बातें एक नज़र में

जनशक्ति जनता दल अब बिहार से बाहर चुनाव लड़ेगी।

बंगाल, यूपी और दिल्ली MCD चुनाव में पार्टी उतरेगी।

तेज प्रताप ने परिवार और पार्टी में साजिश का आरोप लगाया।

बहन रोहिणी के पक्ष में खुलकर बोले तेज प्रताप यादव।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *