वैशाली एसपी का एक्शन: जांच में दोषी पाए जाने पर थानाध्यक्ष सस्पेंड
वैशाली पुलिस अधीक्षक के आदेश पर लालगंज थानाध्यक्ष संतोष कुमार को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई लालगंज थाना क्षेत्र के बिलनपुर निवासी राजमती सहनी के आवास पर हुई चोरी की घटना से जुड़ी पुलिस की भूमिका पर उठे सवालों के बाद की गई है।
प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 30 दिसंबर 2025 को मिली गुप्त सूचना के आधार पर लालगंज थाना पुलिस ने छापेमारी की थी। इस दौरान थानाध्यक्ष संतोष कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई, लेकिन छापेमारी के क्रम में पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर एक ग्रामीण परिवार से नकदी और जेवरात जब्त करने की शिकायत सामने आई। घटना के बाद जब्त सामान की बरामदगी या रसीद पुलिस अभिलेखों में दर्ज नहीं की गई, जिससे मामले में गंभीरता बढ़ गई।
सूचना मिलने पर उप-महानिरीक्षक, तिरहुत क्षेत्र, मुजफ्फरपुर ने जांच का आदेश दिया। जांच में प्रारंभिक रूप से आरोपों की पुष्टि होने के बाद पुलिस अधीक्षक वैशाली द्वारा थानाध्यक्ष संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही इस मामले में शामिल पु०अ०नी० सुमनजी झा को भी निलंबित करते हुए पुलिस केंद्र हाजिर होने का निर्देश दिया गया है।
एसपी वैशाली ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि विभागीय नियमों और पुलिस आचार संहिता के तहत इस मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी। दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कठोर विभागीय कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
🔵 मुख्य बिंदु:

