अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र ने उपराष्ट्रपति C.P. राधाकृष्णन को दी अनूठी बधाई
देश के 15वें उपराष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के अवसर पर पूरे देशभर से बधाइयों का सिलसिला जारी है। इस मौके पर बिहार के अंतरराष्ट्रीय लीफ आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनूठी कला के ज़रिए नवनियुक्त उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन को विशेष बधाई दी।
मधुरेंद्र ने पत्तों पर नक्काशी कर बनाई गई अपनी विशेष ‘लीफ आर्ट’ कृति को समर्पित करते हुए कहा कि यह कला उनके लिए सम्मान और गर्व का विषय है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी इस कला को साझा करते हुए लिखा –
“Heartiest Congratulations to Shri C.P. Radhakrishnan ji on being elected as the Vice-President of India.”
मधुरेंद्र कुमार देश-विदेश में अपनी लीफ आर्ट और सैंड आर्ट के लिए पहचान बना चुके हैं। वे पहले भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु सहित कई हस्तियों को अपनी कलाकृतियां समर्पित कर चुके हैं।
उपराष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण करने के बाद अब C.P. राधाकृष्णन को देशभर से शुभकामनाएं और समर्थन मिल रहा है। वहीं, मधुरेंद्र की यह अनूठी प्रस्तुति सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है।

