Untitled design 16

राजस्थान में भारी बारिश से बाढ़ जैसे हालात, 13 जिलों में स्कूल बंद

राजस्थान के कई जिलों में बीते 24 घंटे से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जयपुर, सवाई माधोपुर, कोटा, बूंदी सहित प्रदेश के अधिकांश इलाकों में मानसून पूरी तरह सक्रिय है।

तेज बारिश के चलते एहतियातन 13 जिलों में स्कूलों की छुट्टियों की घोषणा की गई है। जयपुर, दौसा, नागौर, डीडवाना-कुचामन और टोंक जिलों में दो दिन का अवकाश घोषित किया गया है। वहीं सीकर, अजमेर, कोटपूतली-बहरोड़, सिरोही, बूंदी, भीलवाड़ा, उदयपुर और सवाई माधोपुर में सोमवार को सभी स्कूल बंद रहेंगे।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *