मेरठ में सनसनी: पत्नी के प्रेमी की हत्या करने वाला प्रदीप गिरफ्तार, बोला – “अपना एनकाउंटर मैं खुद करूंगा”

पत्नी के प्रेमी की हत्या करने वाला प्रदीप गिरफ्तार

बहसूमा थाना क्षेत्र में हत्याकांड के आरोपी ने गिरफ्तारी के दौरान पुलिस पर तान दिया तमंचा, घेराबंदी कर सुरक्षित पकड़ा गया

See the Video here.

https://www.facebook.com/share/v/18Arm8aidP/

मेरठ | Nation View News

मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र में पत्नी के प्रेमी सुनील की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी प्रदीप को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने नाटकीय अंदाज में तमंचा निकालकर पुलिस पर तान दिया और कहा, “अपना एनकाउंटर मैं खुद करूंगा।”

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को पकड़ने के लिए पहले से घेराबंदी की गई थी। जैसे ही पुलिस टीम ने उसे दबोचने की कोशिश की, उसने हथियार निकाल लिया। हालांकि सतर्क पुलिसकर्मियों ने संयम और रणनीति के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिना किसी नुकसान के काबू में कर लिया।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि प्रदीप को अपनी पत्नी और सुनील के संबंधों पर शक था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद से वह फरार चल रहा था।

पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध तमंचा बरामद किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।


Nation View – पंचायत से सदन तक, हर खबर आप तक।

#Meerut #Bahsuma #UPPolice #CrimeNews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *