SAVE 20260218 203203

वैशाली डीएम वर्षा सिंह के सख्त निर्देशों का असर: हाजीपुर में सागर आवासीय होटल पर छापेमारी

वैशाली डीएम वर्षा सिंह के सख्त निर्देशों का असर: हाजीपुर में सागर आवासीय होटल पर छापेमारी,

कई युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए

 

हाजीपुर (वैशाली):

जिलाधिकारी श्रीमती वर्षा सिंह के सख्त निर्देशों का असर जिले में साफ़ तौर पर दिखने लगा है। अनैतिक और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सदर अनुमंडल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की गई है। देर रात प्रशासनिक टीम ने सागर आवासीय होटल, हाजीपुर में छापेमारी कर कई युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, 17 फरवरी 2026 की मध्य रात्रि में सदर थाना से मिली गुप्त सूचना और सत्यापन के बाद अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम), सदर के नेतृत्व में एक संयुक्त धावा दल का गठन किया गया। दंडाधिकारी और पुलिस बल के साथ टीम ने सागर आवासीय होटल में छापेमारी की, जहां अवैध गतिविधियों के संचालन की आशंका व्यक्त की गई थी।

छापेमारी के दौरान होटल के कई कमरों से युवक-युवतियां आपत्तिजनक अवस्था में पाए गए। मौके से आपत्तिजनक सामग्री, दस्तावेज़, होटल का पंजी रजिस्टर और पहचान संबंधी कागजात जब्त किए गए। पूछताछ के बाद पुलिस ने सदर थाना कांड संख्या 110/26, दिनांक 18 फरवरी 2026, भा.दं.सं. एवं अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की है।

जिलाधिकारी वैशाली श्रीमती वर्षा सिंह ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जिले में किसी भी प्रकार की अवैध या अनैतिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में नियमित छापेमारी और सघन निरीक्षण अभियान जारी रखने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *