मुजफ्फरपुर बेला थाना गोलीकांड

मुजफ्फरपुर बेला थाना गोलीकांड

मुजफ्फरपुर बेला थाना गोलीकांड

मुजफ्फरपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। बेला थाना में तैनात मुंशी विकास सिंह को अपराधियों ने गोली मार दी है। जानकारी के अनुसार गोली उनके पेट के पास लगी, जिसके बाद वह मौके पर ही गिर पड़े। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए।

https://www.facebook.com/share/p/1AJc47ny58/

स्थानीय लोगों की मदद से घायल मुंशी विकास सिंह को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायल विकास सिंह छपरा जिले के उंधा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं और वर्तमान में बेला थाना में मुंशी के पद पर तैनात हैं।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा और सिटी एसपी मोहिबुल्लाह अंसारी अस्पताल पहुंचे। अधिकारियों ने घायल का हालचाल जाना और डॉक्टरों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

👉 पुलिस मामले की जांच में जुटी है और अपराधियों की तलाश जारी है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

📍 और अपडेट के लिए जुड़े रहें — Nation View | पंचायत से सदन तक

#BreakingNews #Muzaffarpur #मुजफ्फरपुर #BelaThana #BiharNews #NationView #CrimeNews #followers #everyone #highlight #follower

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *