IMG 20260113 WA0001

जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प शुरू, गुरु नानकपुरा रोड पूरी तरह बंद

जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन का कायाकल्प शुरू, गुरु नानकपुरा रोड पूरी तरह बंद

जालंधर शहर के लोगों के लिए एक बड़ी खबर आई है। शहर के सिटी रेलवे स्टेशन का इस महीने से बड़ा रेनोवेशन (पुनर्विकास) कार्य शुरू हो गया है। स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए पुराने ढांचों को तोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। मई महीने से स्टेशन के प्लेटफॉर्म और इमारतों में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए आधुनिक वेटिंग रूम, बेहतर प्लेटफॉर्म, और नया स्टेशन भवन तैयार किया जाएगा। पूरे स्टेशन परिसर को नए रूप में विकसित किया जाएगा ताकि यात्रियों को अधिक आरामदायक और सुरक्षित माहौल मिल सके।

रेनोवेशन कार्य के चलते गुरु नानकपुरा रोड को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। जिला प्रशासन ने लोगों से वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की अपील की है।

इस बंदी से प्रभावित इलाकों में शामिल हैं —

 

 

बशीरपुरा

कमल विहार

सूर्य एनक्लेव

गुरु नानकपुरा

काज़ी मंडी

किशनपुरा

मंडी गोविंदगढ़

मोहल्ला गोविंदगढ़

नेशन व्यू (Nation View)की अपील इन इलाकों के लोगों को अंदरूनी रास्तों का प्रयोग करना होगा ताकि ट्रैफिक जाम की स्थिति न बने।

इस परियोजना के पूरा होने के बाद जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पंजाब के सबसे आधुनिक स्टेशनों में से एक के रूप में विकसित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *