Screenshot 2025 12 19 20 47 08 878 edit com.facebook.katana

ठंड में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने एक अहम प्रशासनिक फैसला लिया है।

नेशन व्यू न्यूज़ | वैशाली

ठंड में लगातार बढ़ोतरी को देखते हुए वैशाली की जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने एक अहम प्रशासनिक फैसला लिया है।
डीएम के आदेश के अनुसार, प्री-स्कूल सहित सभी निजी और सरकारी विद्यालयों का संचालन अब सुबह 10 बजे के बाद और शाम 4 बजे से पहले ही किया जाएगा।

यह आदेश 25 दिसंबर तक पूरे वैशाली जिले में प्रभावी रहेगा।
प्रशासन का उद्देश्य बच्चों को अत्यधिक ठंड से सुरक्षित रखना है।

विद्यालय प्रबंधन को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करें।
किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कार्रवाई की जा सकती है।

नेशन व्यू न्यूज़ — “पंचायत से सदन तक”
हर ज़रूरी खबर, सबसे पहले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *