हाजीपुर में अवैध वसूली पर जिला पदाधिकारी की बड़ी कार्रवाई — दो गिरफ्तार, दो फरार
Nation View Breaking News
हाजीपुर में अवैध वसूली पर जिला पदाधिकारी की बड़ी कार्रवाई — दो गिरफ्तार, दो फरार
वैशाली की जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के सख्त निर्देश पर हाजीपुर अनुमंडल में अवैध वसूली के खिलाफ स्पेशल ऑपरेशन चलाया गया।
⠀
अनुमंडल पदाधिकारी हाजीपुर के नेतृत्व में नगर थाना पुलिस की टीम ने त्रिमूर्ति चौक—टेम्पू स्टैंड इलाके में छापेमारी की। जांच में यह उजागर हुआ कि टेम्पू स्टैंड के नाम पर पर्चियाँ छपवाकर करीब 500 मीटर आगे सवारी वाहनों से अवैध वसूली की जा रही थी।
✔ मौके से एक गिरफ़्तार
पिंटू कुमार, पिता नरेंद्र प्रसाद, निवासी राहर दीयर, थाना सोनपुर
वसूली में रंगे हाथों पकड़ा गया
न्यायिक हिरासत में भेजा गया
✔ दो आरोपी फरार
दो अन्य व्यक्ति भाग निकले, लेकिन उनकी पहचान हो चुकी है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
—
दूसरी बड़ी कार्रवाई — BSNL गोलंबर पर अवैध वसूली में एक गिरफ्तार
सदर थाना गश्ती दल ने BSNL गोलंबर के पास एक व्यक्ति को वर्दी में पकड़ा, जो
केला प्रतिमा के सामने फोटो खिंचवाने के नाम पर लोगों से 10 रुपये वसूल रहा था।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान:
चुलबुल सिंह, पिता संजीव सिंह, निवासी एकाराघाट, थाना काजीपुर, वैशाली
उसके खिलाफ सदर थाना कांड संख्या 902/25 दर्ज
आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है
—
DM वर्षा सिंह का सख्त संदेश
जिला पदाधिकारी ने साफ कहा है:
केवल वही वाहन स्टैंड, जिनकी नीलामी हुई है, वे तय चालान शुल्क ले सकते हैं
किसी भी तरह की अवैध वसूली, जबरन पैसा वसूलना या परिवहन संचालकों को परेशान करना—बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा
आगे भी अवैध वसूली में संलिप्त लोगों पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी
—
हाजीपुर शहर में लगातार अभियान
DM वर्षा सिंह के नेतृत्व में जिला प्रशासन
शहर को जाम से मुक्त करने,
यातायात सुगमता बढ़ाने,
और अतिक्रमण हटाने
के लिए लगातार विशेष अभियान चला रहा है।
—
Nation View – Panchayat se Sadan tak
#CMOBihar #BiharHomeDept




