1000302459

वैशाली में 744 करोड़ की 331 योजनाओं का शिलान्यास, CM नीतीश ने लाभुकों से किया संवाद

वैशाली जिले को विकास की नई सौगात देते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को गोरौल प्रखंड के हरसेर गांव स्थित मैदान में आयोजित कार्यक्रम से 744 करोड़ 85 लाख रुपये की लागत वाली कुल 331 योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से जिले में बुनियादी सुविधाओं के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा और आधारभूत संरचना को नई गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन परियोजनाओं से लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव आएगा और आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा।

 

प्रमुख योजनाएं

 

129 करोड़ रुपये की लागत से हाजीपुर नगर परिषद क्षेत्र में स्ट्रांग वॉटर ड्रेनेज सिस्टम निर्माण कार्य।

 

43.20 करोड़ रुपये से बाया नदी उगाही कार्य।

 

44.50 करोड़ रुपये से सदर अस्पताल, वैशाली परिसर में 100 शैय्याओं का क्रिटिकल केयर ब्लॉक।

 

181.78 करोड़ रुपये की लागत से ऊर्जा विभाग की चार योजनाएं।

 

27.14 करोड़ रुपये से लालगंज (रेपुरा)-सराय रोड (12.95 किमी) का चौड़ीकरण।

 

19.51 करोड़ रुपये से गरौल-सोधों-मथनामल रोड का चौड़ीकरण।

 

14.82 करोड़ रुपये से पनसडिया (लोहा पुल) भारत चौक- सिक्स लेन गंगा ब्रिज पहुंच पथ (4.20 किमी)।

 

122.14 करोड़ रुपये की लागत से पुस्तकालय, भवन एवं खेल मैदान सहित 110 विकास योजनाओं का शिलान्यास।

 

78.69 करोड़ रुपये से स्वास्थ्य केंद्र, भवन, सड़क और खेल मैदान सहित 210 योजनाओं का उद्घाटन।

 

1153.60 करोड़ रुपये की लागत से गोरौल डिग्री कॉलेज का शिलान्यास, जिससे गरौल प्रखंड सहित आसपास के क्षेत्रों के छात्र-छात्राएं लाभान्वित होंगे।

 

 

लाभुक संवाद

 

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में उपस्थित पेंशनधारी लाभुकों, जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं/सहायिकाओं और किसानों से संवाद किया। लाभार्थियों ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में वृद्धि, गृह रक्षकों और आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में बढ़ोतरी तथा 125 यूनिट फ्री बिजली की सुविधा के लिए सरकार का आभार जताया।

 

वृद्धजन, दिव्यांग और विधवा पेंशन अब 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये।

 

गृह रक्षक का दैनिक भत्ता 774 रुपये से बढ़ाकर 1121 रुपये।

 

आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7000 से 9000 रुपये, सहायिका का 4000 से 4500 रुपये।

 

विद्यालय रात्रि प्रहरी का मानदेय 5000 से 10000 रुपये।

 

किसान सलाहकार का मानदेय 13000 से 21000 रुपये।

 

आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में भी वृद्धि।

 

 

जीविका दीदियों ने भी अपनी प्रसन्नता जताते हुए कहा कि सरकार द्वारा मिल रही मदद से उनका काम आसान हुआ है। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आप सभी बुलंदी से काम करती रहें, सरकार हरसंभव मदद करेगी।

 

कार्यक्रम में मौजूद रहे

 

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधायक सिद्धार्थ पटेल, तिरहुत प्रमंडल आयुक्त राजकुमार, मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी चंदन कुशवाहा, जिलाधिकारी वैशाली वर्षा सिंह सहित कई वरीय अधिकारी और बड़ी संख्या में लाभुक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *